फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ

Tue, 07 Apr 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 06 सीकेटीपी-27 अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन। संवाद
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन की अगुवाई में चलाए गए अभियान में टीम ने सरदार पटेल नगर इलाके में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से हटवाया।
विज्ञापन




स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर चबूतरे बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। इससे आवागमन में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस संबंध में क्षेत्रीय लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अतिक्रमण हटने के बाद अब इस मार्ग के चौड़ीकरण और नई सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा।



इससे जलनिकासी की समस्या से भी निजात मिलेगी। एसडीएम राम ऋषि रमन ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। इससे मजबूरी में यह कार्रवाई करनी पड़ी। अभियान में शिवपुर गांव, जमुना सड़क, हरिजन बस्ती, बाजार सड़क और एकलव्य नगर सहित कई स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान मऊ थाना से अंजनी कुमार सिंह, लेखपाल संगम पाल और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें