फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सेटेलाइट मानचित्र से दिखेगा नदियों का अतिक्रमण

Mon, 10 Apr 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी सहित अन्य नदियों की जमीन पर किए अतिक्रमण को हटवाने के उद्देश्य से सेटेलाइट से बनाए गए मानचित्र का लोकार्पण किया गया। शहर के श्याम दरबार में कार्यक्रम में नदियों को प्रदूषण से मुक्त कराने के विषय पर गोष्ठी भी हुई।
विज्ञापन


रविवार को मंदाकिनी पुनर्जीवन अभियान सिविल सोसाइटी कर्वी की तरफ से किए गए कार्यक्रम में वैज्ञानिक अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सेटेलाइट के माध्यम से मानचित्र बनाया गया है। लोकार्पण सांसद आरके सिंह पटेल ने किया। सांसद ने कहा कि मानचित्र तैयार होने से कई सहुलियतें मिलेंगी। नदियों की जमीन में किए गए अतिक्रमण को हटाने में सहयोग मिलेगा।



विधायक (अपना दल एस) अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि जिले की सभी नदियों की सफाई करने के साथ ही अतिक्रमण से मुक्त कराया जाना चाहिए। वैज्ञानिक अश्वनी श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक जिले मे कर्वी व मानिकपुर तहसील का ही मानचित्र उपलब्ध था। अब वह जिले की चारों तहसील क्षेत्र का मानचित्र सेटेलाइट के माध्यम से तैयार किया है।
विज्ञापन

समाजसेवी राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि जिले की मंदाकिनी नदी, बाल्मीकि नदी सहित अन्य नदियों की जमीन में कई स्थानों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। नालों से गंदा पानी भी डाला जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, डॉ. एसपी त्रिपाठी,डॉ. जेपी नामदेव,अशोक श्रीवास्तव शंकर दयाल पयासी, डॉ. प्रभाकर ङ्क्षसह, हरबंश कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें