फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली बर्तन लेकर लगाया जाम

Tue, 31 May 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
जाम लगाए बैठे प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति और पानी की समस्या झेल रहे कस्बा वासियों का धैर्य जवाब दे गया। सोमवार को युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मानिकपुर-कर्वी मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथ में खाली बर्तन लेकर हाईवे पर पहुंचे और प्रशासन से पानी दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


  विद्युत आपूर्ति और जलसंस्थान की वाटर लाइनों में पानी न आने से नाराज कस्बावासियों ने प्रदर्शन शुुरू कर दिया। धीरे-धीरे प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती गई। कुछ लोग खाली बर्तन लेकर कर्वी-मानिकपुर मार्ग पर जाम लगाकर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारी अनुज हनुमंत द्विवेदी ने कहा कि लगातार एक सप्ताह से कस्बे के कुछ वार्डों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ।

जल संस्थान की तरफ  से पानी की व्यवस्था पूरी तरह लचर है । शिवनगर-ए, महावीर नगर-ए, आर्यनगर-ए, इंद्रानगर जैसे आधा दर्जन वार्डों में तो लगातार कई दिनों से पानी नहीं आ रहा हैं। वरूण गौतम ने कहा की अगर पानी की समस्या को जल्द नहीं सुधारा गया तो अनशन करेंगे। मुकेश अग्रहरी ने कहा की अगर स्थानीय प्रशासन चाहे तो पानी की समस्या से निजात मिल सकती है मगर सभी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं ।
विज्ञापन


कस्बावासियों का विरोध प्रदर्शन और जाम लगभग आधे घंटे तक चला। इस दौरान नायब तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा और मानिकपुर थानाध्यक्ष मनीष जाट मौके पर पहुंचे और जल्द नगर के जरूरतमंद वार्डों में टैंकर भेजने की बात कही। इसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें