फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रोजगार सेवक के पुत्र ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। सरधुआ थाना क्षेत्र के बिहरवां गांव में अज्ञात कारण के चलते युवक घर के कमरे में फांसी के फंदे में लटक गया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कराया।
विज्ञापन

बिहरवां गांव निवासी रोजगार सेवक जुग्गन ने बताया कि उसका पुत्र हरिश्चंद्र (30) ने रविवार को अपने कमरे में पत्नी की साड़ी को पंखे से फंसाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो वहां की स्थिति देखकर चीख पड़ी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि खुदकुशी का ठोस कारण नहीं पता चल सका है। परिजनों के अनुसार मृतक नशे का आदी था। पिता की जगह रोजगार सेवक का काम भी वह देखता था। मृतक की पत्नी सतरूपा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें