फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण में चंदा व खर्च की प्रक्रिया होगी पारदर्शी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में शामिल होने के लिए आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, डा. मनमोहन वैद्य के अलावा श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय भी पहुंचे। संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत के साथ बैठक कर अगली बैठक के एजेंडे पर चर्चा की। प्रमुख रूप से अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे काम की समीक्षा की गई। श्रीराम मंदिर निर्माण में चंदा व खर्च की प्रक्रिया पारदर्शी रखने पर चर्चा हुई। मूल एजेंडा तैयार करने में देश भर में कोरेाना महामारी से दिवंगत लोगों के घर जाकर संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके लिए प्रांतीय प्रचारकों की टोली स्थानीय कुछ कार्यकर्ताओं के साथ उनके आवास जाने का एजेंडा भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को आरएसएस प्रमुख की बैठक से पूर्व देश के पांच राज्यों में आने वाले चुनाव को लेकर सतर्कता दिख रही है। खासकर यूपी तो दोबारा फतह के लिए संघ के सभी सीनियर पदाधिकारियों से राय मशविरा हो रहा है। केंद्र समेत यूपी-एमपी की सरकार के कामकाज और संघ से समन्वय को लेकर गहन मंथन हो रहा है।
मुख्य बैठक के पूर्व इन सभी ने अपने अपने प्रांत प्रचारकों से साल भर के कामकाज का लेखा जोखा लेकर नये आयामों को स्थापित करने के सुझाव जल्द देने को कहा है। इसके बाद संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत से मिलकर कोरोना महामारी को लेकर चर्चा की। इस आपदा को अवसर में बदलने और जनता तक संघ की मदद पहुंचाने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि बुधवार को चित्रकूट के आरोग्यधाम परिसर में संघ प्रमुख व अन्य की मौजूदगी में अयोध्या में चल रहे श्रीराम मंदिर निर्माण के काम पर विस्तार से चर्चा हुई। हाल ही में मंदिर की भूमि खरीद को लेकर भ्रष्टाचार के लगे आरोपों पर संघ ने गहरी चिंता जताई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपतराय से इस मामले को अधिक पारदर्शी बनाने की जरूरत है ताकि जनता तक सही संदेश जा सके। मंदिर निर्माण के लिए जिनका सहयोग लिया जा रहा है उनका संघ उनके पास जाकर सम्मान करे। इसके अलावा बुधवार को कई प्रांत व क्षेत्रीय प्रचारकों का पहुंचना जारी रहा। मुख्य बैठक नौ जुलाई से 12 जुलाई तक होनी है। इसके लिए आठ जुलाई को संघ प्रमुख का सभी पदाधिकारियों के साथ पहले संबोधन भी होगा।
भगवामय हुआ आरोग्यधाम
चित्रकूट/खोही। आरएसएस के राष्ट्रीय चिंतन बैठक के लिए आरोग्यधाम परिसर को भगवामय बना दिया गया है। सड़क से लेकर संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत के प्रवास स्थल तक छह गेट बनाये गये हैं जिसमें भगवा ध्वज लहरा रहा है। आरोग्यधाम में स्थित वसुधा कैलाश कुटीर, पयस्वनी मंदाकिनी आदि रिसोर्ट को फूलों व भगवा गेट से सजाया जा रहा है। संघ से जुड़े सभी प्रमुख पदाधिकारियों की इन्हीं कॉटेज में रोकने की व्यवस्था की गई है। आरोग्यधाम के अंदर मौजूद चार हालों को भी आधुनिकतम सुविधाओं से पर अभी तक विभिन्न प्रांतों से आए स्वयंसेवकों की ड्यूटी का निर्धारण भी हो चुका है। अंदर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संघ के राष्ट्रीय प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश सोनी को सौंपी गई है। हर दो घंटे में स्वयंसेवकों के साथ ही डीआरआई के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। पंचवटी के सभी कमरों को भी 8 से लेकर 14 जुलाई तक के खाली रखा गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले सहित कई प्रांतीय व क्षेत्रीय प्रचारक शामिल होंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए लगभग 300 प्रचारक ऑनलाइन इस बैठक से जुड़ेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें