ओसीबी खराब होने से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार शाम सात बजे बनकट बिजली सब स्टेशन की इनकमिंग ओसीबी फुंक गई।
इससे कर्वी, लोढ़वारा व चित्रकूट फीडर से जुड़े शहर समेत दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। डेढ़ लाख आबादी को रात अंधेरे में गुजारना पड़ी। देर रात पावर कारपोरेशन अधिकारियों की मशक्कत से शहर में आपूर्ति तो बहाल हो गई, लेकिन गांवों में अंधेरा रहा।
शनिवार सुबह दूसरे फीडरों से जोड़कर प्रभावित इलाकों को 2-2 घंटे बिजली दी गई। अवर अभियंता सुनील पटेल ने बताया कि ओसीबी दुरुस्त कर ली गई है।