फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी व राशन सामग्री के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 01 Jun 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
प्रदर्शन करते नोनार गांव के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट से लेकर सदर एसडीएम कार्यालय तक मंगलवार को प्रदर्शनकारियों की भीड़ रही। बिजली, पानी च राशन सामग्री को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया और अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन


सदर ब्लाक के खोह गांव के ग्रामीणों ने दो टुकड़ियों में पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता विद्युत कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर बताया कि जब से गांव में अंडरग्राउंड विद्युतीकरण हुआ है आपूर्ति बंद है। इसके अलावा कई पुरवा में विद्युत तार नहीं बिछाए गए हैं, जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इसी गांव की दो दर्जन महिलाओं ने बताया कि नए राशन कार्ड एक व दो यूनिट के बनाए गए हैं, जबकि आवेदन चार सदस्यों के थे।

इसी गांव की कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि राशन कार्ड होने के बावजूद कोटेदार राशन सामग्री नहीं देता है।  शोभा सिंह का पुरवा की रामप्यारी, कुसुमा, गौरा, संपतिया, कोमल, मुन्नी, सोनम, आशा, कमला, उर्मिला, केसनिया, ममता व राजरानी ने बताया कि पुरवा का हैंडपंप खराब है और पाइप लाइन से आपूर्ति नहीं होती है। जिससे पेयजल संकट है।
विज्ञापन


इसी क्रम में पहाड़ी ब्लाक के नोनार गांव के गुलखू, नत्थू, आनंद कुमार, जमुना, बिंदा, रामजीत, प्रेमकुमार, घनश्याम, श्याममूरत, गुलाब, शिवकुमारी, जमुना, शांति, अर्चना, पूनिया, रामलली, सावित्री और संगीता आदि ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर बताया कि कोटेदार मनमानी करता है। राशन सामग्री समय से और पूरी नहीं बांटता है। सूखा राहत सामग्री का भी वितरण नहीं किया। विरोध करने पर कार्ड निरस्त कराने की धमकी देता है। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस बारे में विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता राजमणि विश्वकर्मा ने बताया कि खोह गांव के ग्रामीणाें ने जो आरोप लगाए हैं, वह गलत हैं। गांव में तीस साल से विद्युत पोल के माध्यम से आपूर्ति दी जा रही है। अब यहां अंडर ग्राउंड लाइन होने के कारण चोरी बंद हो गई। गांव के कुछ लोग कटिया फंसाकर सालों से विद्युत चोरी करते थे जो अब संभव न होने के कारण आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें