फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: उपकेंद्र में फाल्ट से कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 07 Sep 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी पावर हाउस उपकेंद्र में फाल्ट होने से कई गांवों की बिजली की आपूर्ति मंगलवार की रात्रि दो बजे से बंद हो गई है। पेयजल की आपूर्ति पर भी प्रभावित हुई है। विभागीय कर्मचारी मरम्मत में जुटे हैं, लेकिन 16 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बे के पावर हाउस उपकेंद्र में फाल्ट से क्षेत्र के तीन फीडर ओरा पंप कैनाल फीडर, सिंहपुर फीडर, पहाड़ी फीडर, व बाबूपुर बंद हो गए हैं। इस कारण गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे ग्रामीण परेशान है। ओरा गांव निवासी अभिमन्यु सिंह, घनश्याम, दीपक, पचोखर गांव के निवासी इंद्रनारायण, राकेश, भुखन सिंह, उमेश, लल्लूराम, रमेश ने बताया कि बिजली की आपूर्ति मंगलवार की रात्रि दो बजे से बंद है।
एक सप्ताह पहले भी पावर हाउस के उपकरण जल गए थे। जिससे तीन दिनों तक बिजली की आपूर्ति नहीं की गई थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में आंदोलन भी किया था। एक बार फिर से पहाड़ी पावर हाउस में उपकरण जलने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता के के वर्मा ने बताया कि मरम्मत का काम जारी है।
विज्ञापन


चित्रकूट। पहाड़ी क्षेत्र के देवलचौरा, ओरा, ममसी, गडौली, ओरा, पचोखर, सिकरीसानी, उमरी, भोला का पुरावा, पटिया कहेटा, साईपुर, गाहुर, बाबूपुर, नांदी पनौटी, व्यवहरा, सिधौली आदि गांव सहित पहाड़ी कस्बे की बिजली की आपूर्ति बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें