फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति लडख़ड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर/राजापुर। बिजली की आपूर्ति इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में लड़खड़ाई हुई है। आए दिन बिजली के तार टूटने व उपकरण खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं। पांच से सात घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रहती है।
विज्ञापन

शहर के बेड़ी पुलिया के पास स्थित दुर्गादास का पुरवा में हाई वोल्टेज से तार टूट गया। इससे दुर्गादास का पुरवा में तीन दिनों से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। समाजसेवी योगेश जैन सहित ग्रामीण रामसेवक, लखन लाल, महेश प्रसाद आदि ने बताया कि हाई वोल्टेज तार टूट जाने के बाद से पुरवा में अंधेरा छाया है। बिजली कर्मचारी तार सही करने के लिए नहीं पहुंचे।
भरतकूप क्षेत्र सुदिनपुर निवासी हरप्रसाद, कमलेश यादव ने बताया कि एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति का कोई समय नहीं रहता है। कब आयी कब चली गई कोई ठिकाना नहीं रहता है। दिन में पांच से सात घंटे बिजली बंद रहती है। राजापुर क्षेत्र के भंभेट गांव निवासी दुर्गा प्रसाद, राकेश कुमार, सुनीता ने बताया कि रात के समय बिजली की आपूर्ति दो से तीन घंटे नहीं होती है।
विज्ञापन

यही हाल दिन में रहता है। मानिकपुर क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी कल्लू कोल, सोनू कोल, किशन कोल ने बताया कि मानिकपुर क्षेत्र के जंगल से सटे गांवों में बिजली की आपूर्ति आंधी आते ही बंद कर दी जाती है। यदि तेज आंधी आ गई तो बिजली के तार टूट जाते हैं। जिसको सही करने में तीन से चार दिन लग जाता है।
मानिकपुर क्षेत्र के कौबरा गांव निवासी कमलेश मिश्रा,राजेश मिश्रा ने बताया कि गर्मी आते ही बिजली के उपकरण फुंकने लगते है। अधिकारियों से बात करने पर बताया जाता है कि पावर का लोड अधिक पड़ जाने से बिजली के ट्रांसफार्मर व उपकरण जल जाते हैं। जिससे बिजली की आपूर्ति बंद हो जाती है। इससे समस्या खड़ी हो जाती है। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि बिजली की आपूर्ति उपकरण खराब होने पर ही बंद होती है। जिससे कर्मचारियों को भेजकर सही क रा दिया जाता है।


पेयजल संकट भी गहराया
बिजली की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों मेें लगे नलकूप नहीं चल पाते। इससे पेयजल की समस्या खड़ी हो जाती है। मानिकपुर क्षेत्र के बड़ी मडैय़न क्षेत्र के ग्रामीण सोहन लाल, लखनलाल पटेल ने बताया कि बिजली की आपूर्ति बंद होते ही नलकूप नहीं चलते। इससे ग्रामीण हैंंडपंप से पानी भरने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें