फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आंधी-बारिश से 25 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

Tue, 30 May 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में रविवार को आई तेज आंधी व बारिश से कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए थे। दूसरे दिन सोमवार को भी 25 गांवों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। हालात सुधारने में कर्मचारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के कि हुनिया गांव के पास बिजली के खंभे गिर गए थे। इसी तरह से राजापुर-सरधुआ रोड व भरतकूप क्षेत्र में भी बिजली के खंभे व तार टूट गए थे। इससे मानिकपुर, राजापुर, भरतकूप सहित जिला मुख्यालय की बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। जिसमें दूसरे दिन भी बिजली की आपूर्ति 25 गांवों मेंं ठप रही। जिसमें मानिकपुर के किहुनिया, डोडाफामी, नागर, कोलनपुरवा, सहित भरतकूप क्षेत्र के रौलीकल्यणपुर, रसिन, खोही क्षेत्र के बरमपुर, नींबू का पुरवा, बंदरकोलन, मैनहाई, भागनुपर, लुढहा बौना पुरवा में बिजली की आपूर्ति प्रभावित है।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि कुछ स्थानों पर आंधी आने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। उनके स्थान पर दूसरे बिजली के खंभे लगाकर बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें