फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार व पेटदर्द से महिला की मौत, चार भर्ती

Mon, 29 May 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । बुखार व पेट दर्द से पीड़ित महिला को रविवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव घर ले गए। इसके अलावा सोमवार को बुखार, डायरिया व पेट दर्द से पीड़ित चार मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते अस्पतालों में डायरिया, बुखार व पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को ओपीडी में 660 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। उधर, इमरजेंसी वार्ड में भी डायरिया, बुखार व पेट दर्द के मरीज इलाज कराने को पहुंचे। रविवार की रात्रि को कुबेरगंज निवासी रन्नो देवी (55) पत्नी गोविंद रैकवार को परिजनों ने बुखार व पेट दर्द के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें को मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा सेहरिन निवासी संगीता (40) पत्नी शिवऔतार, सिद्धपुर निवासी सोनिया (30) पत्नी अवधनरेश, औदहा पहाड़ी निवासी राकेश (28) पुत्र शिवलोचन व कालूपुर पाही निवासी सोनू (20) पुत्र जागेश्वर को बुखार, पेटदर्द व डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें