फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिजली टीम को बंधक बना बाइकों से पेट्रोल निकाला

Mon, 21 Sep 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव में बिजली बिल बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि ग्रामीणों ने टीम की पांच बाइकों को क्षतिग्रस्त कर पेट्रोल निकाल लिया और प्लग के तार तोड़ दिए। पुलिस ने कर्मचारियों को भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया।
अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि रविवार को विभागीय टीम छिवलहा पुरवा में बकाया वसूली के लिए गई थी। कई उपभोक्ताओं का हजारों रुपये बकाया है। बिल जमा न करने पर दो-तीन लोगों के कनेक्शन काटे गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। टीम से अभद्रता की और बाइकों से पेट्रोल निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौटते समय इसी बात को लेकर कहासुनी और बढ़ गई। ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया और जाने से रोक दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा।थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से तहरीर दी गई है। बाइक क्षतिग्रस्त करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें