फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डॉक्टरों के घर में छह दिन बाद आई बिजली

Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आखिरकार जिला अस्पताल की डॉक्टर एवं स्टाफ कालोनी में छठवें दिन बिजली की आपूर्ति चालू हो गई। दोपहर तक बिजली विभाग व जिला अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन ने मिलकर नए तार बिछाए। घरों में बिजली जलते ही डाक्टर व स्टाफ के परिवारीजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर के पीछे बनी कालोनी की दो जनवरी को बिजली विभाग की जांच टीम ने बकाया होने की शिकायत पर लाइन काटी थी। उधर सीएमएस ने बताया था कि तार जल गए थे। इससे ये समस्या हो गई थी। उधर, छह जनवरी को डाक्टर व स्टाफ ने परिवारीजनों के साथ अस्पताल गेट पर बिजली लाइट कटी होने का विरोध किया था। प्रदर्शन के दौरान बताया था कि बिजली न होने से सर्दियों में गर्म पानी नहीं मिल पाता और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
इस मामले में अमर उजाला ने लगातार दो दिन खबरें प्रकाशित कीं। सोमवार को ट्रांसफार्मर से लेकर कालोनी तक नए तार बिछाने का कार्य किया गया। सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि कालोनी में शाम से बिजली आपूर्ति बहाल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें