विद्युत अवर अभियंताओं ने मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर राज्य विद्यतु परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के आह्वान पर अवर अभियंताओं ने मंगलवार को ध्यानाकर्षण सभा का आयोजन किया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता पीके मित्तल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि छठे वेतन आयोग के आधार पर वेतन देेने, पुरानी पेंशन लागू करने, विद्युत चोरी पर रोक के लिए दिए गए सुझाव पर अमल करने की मांग को लेकर ध्यानाकर्षण कार्यक्रम किया गया है। संगठन के सचिव रामचरन ने बताया कि 13 सितंबर को 24 घंटे उपवास रखकर विरोध किया जाएगा। 21 व 22 सितंबर को दो दिवसीय क्रमिक अनशन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार, जितेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)