चित्रकूट/मऊ। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी भले ही पंचायत चुनाव न लड़ी हो। पर घर के दो सदस्यों ने जीत हासिल की है। देवरानी दूसरी बार प्रधान बनी और बहू ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता। निवर्तमान अध्यक्ष की देवरानी सोना देवी ने बनकट गांव से 60.65 प्रतिशत मत लेकर प्रधान पद पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद पर भसौंधा वार्ड से बहू विमला देवी को भी जीत मिली है। वहीं इसी परिवार के वेद प्रकाश यादव को परसौंजा जिला पंचायत सदस्य वार्ड से हार मिली है। (संवाद)