फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख के इनामी डाकू राधे का पुत्र बना प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। आखिरकार पंचायत चुनाव में फिर से डाकू व उसके परिजनों का दबदबा देखने को मिलेगा। डाकू ददुआ के दाहिने हाथ जेल में बंद पांच लाख रुपये के इनामी डाकू राधे का पुत्र अरिमर्दन उर्फ सोनू ने शीतलपुर तरौंहा गांव से प्रधान पद पर जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा मडैय्यन की सीट पर पहले डाकू रह चुके खड़ग सिंह की पत्नी मायादेवी का भाग्य अभी मतपेटी में ही बंद है। यह मतगणना रात नौ बजे तक शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के शीतलपुर तरौंहा गांव से डाकू राधे का पुत्र अरिमर्दन सिंह ने नामांकन किया था। इसके बाद जिला प्रशासन एलर्ट हो गया था। गांव में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने हर संभव प्रयास किया था। रविवार को मतगणना के बाद अरिमर्दन सिंह को 192 वोट मिले। उसने अपने प्रतिद्वंदी से महज 12 वोट से जीत हासिल की है। बताते चलें कि अरिमर्दन सिंह की मां सत्यवती भी इसी गांव से दो बार प्रधान रह चुकी है। इसके अलावा पहले डाकू रह चुके खड़ग सिंह की पत्नी मायादेवी मडैय्यन गांव से चुनाव लड़ रही है। वह निवर्तमान प्रधान भी है। देर रात तक मतगणना शुरूनहीं हो पाई थी। जिसके चलते यह परिणाम अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें