मानिकपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने दस्यु प्रभावित मानिकपुर तहसील क्षेत्र के बड़ी मडैयन, ददरी माफी गांव का निरीक्षण किया। कहा कि निष्पक्षता से शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए प्रशासन व पुलिस तैयार है। किसी को मतदान करने से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
यदि कोई दबंग मतदान करने के लिए धमकाता है या प्रलोभन देता है तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों को तत्काल सूचित करें। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से कहा कि किसी प्रकार से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न करें। प्रचार के लिए वाहनों की अनुमति आवश्यक है। धार्मिक तथा शादी समारोह के बारे में कहा कि इसके लिए भी अनुमति लेनी होगी। एसपी ने कहा कि ग्रामीणों से कहा कि चुनाव में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी। (संवाद)