चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल चित्रकूट इंटर कॉलेज में पहुंचकर मतदान संपन्न कराने के तरीके बताए। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व सीडीओ अमित आसेरी ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने प्रत्येक कमरे में पहुंच कर मतदानकर्मियों को बताया कि प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का मुख्य अंग होता है। किसी की जीत या हार से कोई मतलब नहीं होना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में 17 तथा द्वितीय पाली में 21 लोग अनुपस्थित रहे। उप निदेशक कृषि टीपी शाही, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, सहित संबंधित अधिकारी तथा मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे। (संवाद)