फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्राम पंचायत सीट हुई कम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नगर पालिका चित्रकूट धाम का क्षेत्र बढ़ाने व मऊ को नगर पंचायत का दर्जा देने से जिले में चार ग्राम पंचायत, 20 क्षेत्र पंचायत व एक डीडीसी पद की सीट कम हो गई है। नगर पालिका चित्रकूट धाम क्षेत्र में 19 गांवों के क्षेत्र को आंशिक रूप से लिया गया है। इसी तरह से मऊ नगर पंचायत को नगर पंचायत बना दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 335 ग्राम पंचायत की अपेक्षा इस बार 331 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। क्षेत्र पंचायत की 451 सीटों में 20 सीट कम होने से 431 पर ही चुनाव होगा। इसमें सदर ब्लाक क्षेत्र में 12 व मऊ क्षेत्र में 8 कम हुई है। वही डीडीडी के लिए 18 सीटों पर चुनाव होते थे पर इस बार एक सीट कम होने से 17 पर चुनाव होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें