फोटो-9- बैठक में बोलते सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायती चुनाव पर राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व की पैनी नजर है। पदाधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर चुनाव लड़ा जाएगा। कोई कार्यकर्ता अकेला न महसूस करें। बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, रामचंद्र वर्मा ने अपने सुझाव एवं प्रस्ताव रखे। इस दौरान वरिष्ठ नेता मोहम्मद निजाम सिद्दीकी की धर्मपत्नी के इंतकाल पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति को ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक जिला महासचिव फराज खान, मो. गुलाब खा, अनिल शर्मा, राधेश्याम निषाद, अमृतलाल यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)