फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी तैयारी से चुनाव लड़ेगी बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बहुजन समाज पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का एलान किया है। साथ ही बसपा जिला संगठन इसके लिए तैयारी में भी जुट गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित बसपा कार्यालय में गुरुवार को झांसी व चित्रकूट मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार, मधुसूदन कुशवाहा और बल्देव प्रसाद वर्मा की मौजूदगी में पार्टी की बैठक हुई। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीतने वाले बरगढ़ के अनिल कुमार, खंडेहा के राजाराम पाल, इटवा के उमाकांत त्रिपाठी, संरैया की मीरा भारती, रसिन के जगदीश यादव, चुरेह केशरूआ के शिवऔतार त्रिपाठी व ओरा के प्रेमचंद्र वर्मा शामिल हुए।
विज्ञापन

बसपा के जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की लोकप्रियता बढ़ रही है। इसके चलते पार्टी ने चित्रकूट जनपद में पंचायत चुनाव में सर्वाधिक छह सीटों पर जीत दर्ज की है। साथ ही पार्टी पूरी तैयारी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लडे़गी। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष बलबीर पाल, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र बुंदेला, प्रेमचंद्र भारतीय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें