चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में एक वृद्ध महिला को सोते समय सांप ने डस लिया। परिजन सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। भैरमपुर गांव निवासी सूरसती श्रीवास (65) रात में घर में सो रही थीं। उसी समय सांप ने डस लिया। परिजन पहले झाड-फूंक के लिए लेकर गए लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो सीएचसी रामनगर लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान कुछ देर में मौत हो गई। महिला के दो बेटे हैं। मजदूरी करके भरण पोषण करती थी। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि सांप के डसने से मौत की सूचना मिली है। (संवाद)