फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गैंगस्टर में आरोपी को मिली जमानत

Sat, 22 Aug 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गैंगस्टर एक्ट के मामले में अदालत ने आरोपी गया पटेल की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

विशेष अदालत दस्यु न्यायालय राममणि पाठक ने उसे एक लाख रुपये की जमानत पर रिहाई करने का आदेश दिया। यह आरोपी की दूसरी जमानत अर्जी मंजूर की गई है। मामला मारकुंडी थाना क्षेत्र से संबंधित है।

कर्वी कोतवाली क्षेत्र के भानपुर खोह निवासी गया पटेल पर पुलिस ने वर्ष 2021 में गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में आरोपी जमानत पर था लेकिन वो कोर्ट में पेशी से लगातार गैरहाजिर चल रहा था। इस पर अदालत ने चार जनवरी 2024 को उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। दो फरवरी 2026 से वो जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के अधिवक्ता ने कोर्ट में जमानत अर्जी डाली थी। सुनवाई में बचाव पक्ष ने बताया कि आरोपी मजदूरी के लिए बाहर गया था। अदालत ने उसे एक लाख के निजी बंधपत्र व दो जमानतगीर प्रस्तुत करने पर रिहा करने का आदेश दिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें