राजापुर (चित्रकूट)। सरधुवा थाना क्षेत्र के भदेहदू पुल के पास नहाते समय एक वृद्ध की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला।
ग्राम पंचायत भदेहदू निवासी ननका (60) सोमवार दोपहर बाद नदी में नहाने गया था। नहाते समय उसका अचानक पैर फिसल गया। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंच गई। गोताखोरों ने शव खोज निकाला। प्रभारी निरीक्षक शिवआसरे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए कर्वी भेजा गया है। (संवाद)