चित्रकूट। जिला अस्पताल में इन दिनों बुखार व पेटदर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुखार पीड़ित एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि पांच मरीजों की हालत गंभीर होने पर भर्ती किया गया है।
मुख्यालय के बल्दाऊ गंज निवासी गोमती सोनी(65) पत्नी बद्री सोनी की दो दिनों से तबियत खराब थी। मंगलवार की देर शाम को उसे तेज बुखार भी हो गया। देर रात को परिजन प्राइवेट अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। जिला अस्पताल ले जाते समय वृद्धा की मौत हो गई। इसके अलावा बुधवार को जिला अस्पताल में बरछा नरैनी जिला बांदा निवासी लवलेश पुत्र हीरालाल, सोनेपुर निवासी राजाराम पुत्र रामआसरे, लौढिहा बुजुर्ग निवासी मनियादेवी पत्नी बदलू, गढ़ौली निवासी विनीत पुत्र अनुपम व चकौंध निवासी गुड़िया पत्नी संजय को बुखार व पेटदर्द से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया है।