हॉटस्पाट को सैनिटाइज करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सोमवार शाम जिले में कोरोना संक्रमण का केस मिला है। शहर के बस स्टैंड के पास स्वराज गली में रहने वाली एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के पति भी कोरोना पॉजिटिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बांदा मेडिकल कालेज भेजा है। अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 105 हो गई है। एक्टिव केस सिर्फ छह हैं।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को 60 लोेगों की रिपोर्ट आई। 59 की रिपोर्ट निगेटिव है। एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला के घर और आसपास के इलाके को हॉटस्पॉट बनाकर सैनिटाइज कराया जा रहा है। महिला के पति की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई थी। सीएमओ ने बताया कि अब तक 97 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 8570 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें 6496 की रिपोर्ट आ चुकी है। हॉटस्पॉट और शेल्टर होम को सैनिटाइज कराया गया है।