फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Sun, 17 May 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न- 16 सीकेटीपी 27 मंदाकिनी नदी की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/ खोही । धर्मनगरी में शनिश्चरी अमावस्या पर पूरा तीर्थ क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने सुबह से विभिन्न घाटों पर मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाई, पुरोहितों को दान भी दी। भगवान कामता नाथ मंदिर समेत अन्य मंदिर और मठों में देवी-देवताओं के दर्शन किए और परिक्रमा कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का शुक्रवार को धर्मनगरी में पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। रात को रामघाट पर नजारा देखने लायक था। शनिवार तड़के भोर से ही रामघाट, भरतघाट और बालघाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। पुरोहितों के अनुसार करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाई। रामघाट पर ''हर-हर महादेव'' और ''जय श्रीराम'' के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पवित्र मंदाकिनी में स्नान करने के उपरांत भगवान शिव और कामतानाथ स्वामी के दर्शन किए।

चित्रकूट पुलिस ने अपनी सेवा भावना का परिचय देते हुए मेला क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं को दो क्विंटल 50 किलोग्राम बेसन बूंदी का प्रसाद वितरित किया। यह एक सराहनीय पहल है, क्योंकि पुलिस विभाग पिछले 32 महीनों से लगातार श्रद्धालुओं के लिए फल, हल्का नाश्ता और प्रसाद वितरित कर रहा है।
विज्ञापन



एएसपी ने परखीं सुरक्षा व्यवस्था, नाविकों को दी नसीहत

अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय ने स्वयं रामघाट, निर्मोही अखाड़ा और मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। विशेष रूप से घाटों पर तैनात पुलिसकर्मियों को गहरे पानी में जाने से रोकने और नावों के माध्यम से तत्काल बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए। सभी नाविकों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य किया गया और नावों में निर्धारित संख्या से अधिक श्रद्धालुओं को न बैठाने की हिदायत दी गई। इसके अतिरिक्त, एलआईयू, एस-चेक टीम, डॉग स्क्वॉयड और बीडीएस टीम ने रामघाट, प्रमुख मंदिरों और परिक्रमा मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया। संदिग्ध वस्तुओं और स्थानों की गहन जांच की गई।
दो विशेष मेला ट्रेनें व 25 बसें चलाई गईं
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे विभाग ने झांसी और कानपुर से दो विशेष मेला ट्रेनों का संचालन किया। सुबह और शाम दोनों समय स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने भी अपनी सेवाएं बढ़ाईं। महोबा, बांदा और हमीरपुर सहित विभिन्न डिपो से 25 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। अनुबंधित बसों को भी मेला ड्यूटी में लगाया गया। एआरएम राकेश प्रसाद ने बताया कि भीड़ को देखते हुए पहले से ही व्यापक तैयारियां कर ली गई थीं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

फोटो न- 16 सीकेटीपी 27 मंदाकिनी नदी की फाइल फोटो। संवाद

फोटो न- 16 सीकेटीपी 27 मंदाकिनी नदी की फाइल फोटो। संवाद

फोटो न- 16 सीकेटीपी 27 मंदाकिनी नदी की फाइल फोटो। संवाद

फोटो न- 16 सीकेटीपी 27 मंदाकिनी नदी की फाइल फोटो। संवाद

फोटो न- 16 सीकेटीपी 27 मंदाकिनी नदी की फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें