चित्रकूट। गर्मी के साथ ही बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में बुखार, उल्टी, दस्त के आठ मरीज भर्ती कराए गए हैं।
जिला अस्पताल में इससे ग्रसित आठ मरीज भर्ती हुए। कुचारम निवासी अरविंद का दो वर्षीय पुत्र आलोक, द्वारिकापुरी निवासी ज्ञानेंद्र की तीन वर्षीय पुत्र दुर्गेश, मिशन रोड निवासी दिनेश का दस वर्षीय पुत्र सूर्यप्रताप, हटवा निवासी कामता प्रसाद (55), पथरौड़ी निवासी गीता (36), दरसेड़ा निवासी गोमती देवी (60), गौतमपुर निवासी चंद्रप्रकाश की 18 वर्षीय चुन्नी देवी व भंभई निवासी कमल सिंह की दस वर्षीय पुत्री शिवानी को उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।