फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बेकाबू बाइक हाईवे किनारे गड्ढे में गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। बेटी को ससुराल छोड़कर गांव लौट रहे पिता की बाइक हाईवे पर बेकाबू होकर गड्ढे में जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के धवाड़ा निवासी रमेश यादव (45) रविवार को बेटी सुमित्रा को बाइक से ससुराल मंझनपुर छोड़ने गए थे। देर शाम बाइक से गांव लौट रहे थे। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लालता रोड के पास बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। राहगीरों ने हादसा देख घटना की सूचना पुलिस को दी। गड्ढे में गिरे बाइक सवार को बाहर निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि सोमवार को शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। उनके के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना के बाद पत्नी ननकी देवी बेहाल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें