फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यावसायिक शिक्षा बचाएगी युवाओं को

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में बुधवार को व्यावसायिक शिक्षा की उपयोगिता एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति में व्यावसायिक शिक्षा के नये स्वरूप विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा के महत्व को समझाया और अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। उप प्रधानाचार्य श्रीनिवास त्रिपाठी ने कहा कि देश में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। ऐसी दशा में सरकार व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में सरकार ने कक्षा 6 से 12 तक व्यावसायिक शिक्षा को अनिवार्य करने जा रही है, जो 2022-23 से प्रत्येक छात्र-छात्राओं को पढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा ही अब बेरोजगारी से युवाओं को बचाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें