मऊ (चित्रकूट)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुवनेश्वर प्रसाद शुक्ल की मौजूदगी में बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले ऐसे प्रतिभावान हस्तियों को याद किया गया, जिन्होंने जिला समेत विकासखंड का गौरव को बढ़ाया है। मऊ प्राथमिक विद्यालय प्रथम के प्रांगण में प्राथमिक छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ।
समारोह में मुन्नू लाल आईएएस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुवनेश्वर प्रसाद शुक्ल, मूलचंद शुक्ल एडीओ पंचायत, निर्मल शुक्ल लेखाधिकारी, जगन्नाथ गौतम एडीएम, छोटेलाल तिवारी सीओ, अखिलेश कुमार ओझा एडिशनल कमिश्नर, अमरनाथ गौतम सीओ, महेंद्र त्रिपाठी वारंट ऑफिसर, देवी प्रसाद शुक्ल सीओ, प्रभुदयाल द्विवेदी एसडीओ आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम, कोतवाल गुलाब त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक उमेश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)