चित्रकूट। जिले के बीएसए ओमकार राणा के तबादले और लखनऊ कार्यालय से संबंद्ध करने के बाद अब एबीएसए सोमवीर सिंह का निलंबन किया गया है। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) सरिता तिवारी ने जिले के एबीएसए सोमवीर सिंह को निलंबित कर विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी है। उन पर आरोप है कि सरकारी कर्मचारी होते हुए आचरण व दायित्व के विपरीत सोशल मीडिया पर पार्टी विशेष व जाति धर्म विशेष के खिलाफ दुर्भावना व अफवाह फैलाने की पोस्ट की थी। निलंबन के दौरान उन्हें चित्रकूटधाम मंडलीय कार्यालय बांदा से संबंद्ध किया गया है। तीन दिन के अंदर दो शिक्षाधिकारियों पर हुई कार्रवाई से हड़कंप है। (संवाद)