फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी सफाई के दौरान निकली एक हजार मूर्तियों का भू विसर्जन

विज्ञापन
फोटो-14- मंदाकिनी सफाई के दौरान निकली मूर्तियों का भू विसर्जन करते समाजसेवी। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेली सेना की ओर से शनिवार को मंदाकिनी नदी के पुलघाट में लगभग एक हजार गणेश लक्ष्मी और अन्य मूर्तियों का भू विसर्जन किया गया। यह मूर्तियां सफाई अभियान के दौरान मंदाकिनी नदी से निकली थीं। इसके अलावा बडे़ पैमाने पर घाट का मलबा बाहर निकाला गया है। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पुल के नीचे का एक घाट तो गंदगी से पटा हुआ है। खास बात यह है कि घुटनों मिट्टी और राख से सीढ़ियां पटी है। यह आलम तब है जब मंदाकिनी नदी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया है। सफाई के समय हजारों पॉलीथिन पैकेट मिले। नदी किनारे इकठ्ठा कचरे को नगर पालिका के सफाई नायक दुलीचंद्र ने टीम लगाकर साफ कराया। इस मौके पर अंकित पहारिया, जानकी शरण गुप्ता, अतुल सिंह, वीपी पटेल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें