महर्षि कश्यप की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। निषाद और रायकवार समाज ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। महर्षि कश्यप सेवा संस्थान के निदेशक मुन्नालाल निषाद ने कहा कि हमें महर्षि कश्यप के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
संयोजक जियालाल निषाद ने कहा कि शिक्षित और जागरूक होने से ही समाज आगे बढ़ेगा। गोकुलपुरी में कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। अध्यक्षता भोला प्रसाद मौर्य और संचालन मुन्ना लाल ने किया। इस मौके पर भइयालाल, रामसजीवन, प्रभात कुमार, राजकुमार, शिवराम, उर्मिला निषाद, मधु आदि मौजूद रहीं।
उधर, सतपाल महाराज की माता स्व. राज राजेश्वरी के जन्मोत्सव पर मानव उत्थान समिति ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल बांटे। आयोजन में समिति प्रमुख संत रमधनिया ने कहा कि मानव जीवन बड़ी तपस्या केे बाद मिलता है। बाद में चिकित्सकों को स्मृति चिह्न भी दिए गए। इस दौरान जितेंद्र सिंह, सरजू प्रसाद, रमेश साहू, विमल गुप्ता, सुमन गुप्ता, शकुंतला देवी, धर्मेंद्र, मनोज कुमार, जोगेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।