फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा पाकर खुश हुए पात्र

Sun, 25 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
ई-रिक्शा वितरण के दौरान हरी झंडी दिखातीं डीएम मोनिका रानी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अब रिक्शा चालकों को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। उन्हें प्रदेश सरकार की तरफ से जिला नगरीय अभिकरण ने कलक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम कर 12 रिक्शा चालकों को ई रिक्शा दिए गए। 21 चयनित पात्रों में शेष को बाद में वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने ई-रिक्शा वितरण कर हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा मिलने से रिक्शा चालकों के परिवारों की आर्थिक स्थिति  सुधरेगी। पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा। डूडा के परियोजना अधिकारी एसपी शुक्ला ने कहा कि नगर पालिका के क्षेत्र के रिक्शाधारक जिनका पंजीकरण 2014 के पहले हुआ, उन्हें ई-रिक्शा का वितरण हुआ।

प्रथम चरण में  ई-रिक् शा पाने वालों में कामता, रज्जन, विष्णु, गोपाल, मूडी रज्जन, अजीम मुुल्ला, अनवर , बरकतशाह, श्याम लाल, मइयादीन, राजकुमार,  रफीक को दिया गया। इस दौरान संतोष पटेल, राममूरत सिंह, चंद्र पटेल शामिल हैं। डूडा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि शेष पात्रों के आज न आ पाने के कारण उन्हें बाद मेें ई-रिक्शे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस योजना की खासियत है कि उसे ही ई-रिक्शा मिलेगा जिसके पास खुद का रिक्शा हो। शनिवार को वितरण के दौरान पहले पात्रों से उनके पद रिक्शे जमा कराए गए। इसके बाद ई-रिक्शा दिया गया। डूडा अधिकारी ने बताया कि जमा कराए गए पद रिक्शों को बाद में नीलाम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें