फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा पलटा, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा पलट गया। इससे चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली के बनाड़ी निवासी ई-रिक्शा चालक मो. अली मंगलवार की दोपहर को धनुष चौराहे से सवारियां लेकर जिला अस्पताल आ रहा था। एलआईसी तिराहे के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सवार इटखरी निवासी हीरामनी (30), रामकिशोर (35), पचोखर निवासी राजाराम (40), आशीष (30) व चालक मो. अली (23) घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें