फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाइवे पर ई-रिक्शा पलटा, चाचा-भतीजा समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ। हाईवे पर ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में चाचा-भतीजा समेत चार लोग घायल हो गए। इसके अलावा बोलेरो की टक्कर से दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के छिवलहा निवासी ई-रिक्शा चालक चाचा छोटू (20), भतीजा लवलीन (25) व दो अन्य लोग शुक्रवार की रात ई-रिक्शा में बैठकर छिवलहा गांव से जा रहे थे। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कटिया गांव के पास ई-रिक्शा पलट गया। इससे सभी लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कर्वी कोतवाली के रेहुंटिया निवासी गोलू (25) बाइक से पहाड़ी कस्बे से वापस गांव जा रहा था। चुनहा पुरवा गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे जा रहे साइकिल से गांव जा रहे भीठा खेरा निवासी बृजकिशोर (40) को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके चलते दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार गोलू ने हेलमेट नहीं पहना था। बृजकिशोर की हालत गंभीर होने से डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें