संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शोभा सिंह पुरवा के समीप शनिवार को यात्रियों से भरा ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सवार महोबा के तीन यात्री घायल हो गए। रिक्शा पलटते ही चालक मौके से भाग निकला। महोबा के राम स्वरूप ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने गांव के दोस्त दीपू व महेन्द्र के साथ बस स्टैंड से सदर रोड की ओर ई रिक्शे से जा रहा था। जैसे ही रिक्शा शोभा सिंह का पुरवा मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आई बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित रिक्शा पलट गया। इसमें तीनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिक्शा चालक मौके से भाग निकला।