फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार-ए- खुदा में दुआ के लिए उठे हाथ

Mon, 26 Jun 2017 11:01 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
नमाज अदा करते लोग।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। मोहब्बत और भाईचारे का प्रतीक ईद का पर्व धर्मनगरी में सद्भाव पूर्ण तरीके से मनाया गया। मुस्लिम भाईयों ने नमाज खत्म होते ही एक दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर राजनैतिक दलों के नेता व अधिकारियों ने रोजेदारों को ईद की बधाई दी। नए कपड़ों में रंग बिरंगे अंदाज में छोटे बच्चों ने जब एक दूसरे गले मिले तो देखने वाले मंत्रगुग्ध हो गए।
      सोमवार की सुबह से ही ईद की नमाज पढ़ने के लिए शहर की जामा मस्जिद, नूरानी,मस्जिद, व कस्बों की प्रमुख मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए। निर्धारित समय पर नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। जिसमें बच्चे व बूढे़ भी शामिल रहे। नमाज के दौरान सभी की खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन


डीएम-एसपी ने दी बधाई
चित्रकूट(ब्यूरो)। ईद की मुबारकबाद देने के लिए जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र,, अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय, अपर एसपी बलवंत चौधरी, एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सुरेश चंद्र, कोतवाल मनोज शुक्ला और ईओ लालचंद्र सरोज सहित अन्य अधिकारी मस्जिदों के पास पहुंचे। सभी ने हाथ व गले मिलकर ईद की बधाई दी।
जनप्रतिनिधियों ने दी मुबारकबाद
चित्रकूट(ब्यूरो)। मुबारकबाद देने में राजनैतिक दल के प्रतिनिधि भी पीछे नहीं रहे। भाजपा के सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, विधायक मानिकपुर आर के पटेल, पूर्व विधायक सपा के वीर सिंह पटेल, बसपा के चंद्रभान सिंह पटेल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव व बसपा के जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, भाजपा नेता सुनील पटेल, शक्ति प्रताप सिंह, राजकुमार त्रिपाठी व हबीब आदि ने हाथ मिलकर बधाई दी।

मिलकर काम करने पर होती तरक्की
 चित्रकूट(ब्यूरो)। मुख्यालय के ईदगाह में मौलाना मुफ्ती सलाहुद्दीन और शहर काजी सैयद सरफराज अहमद ने रोजेदारों को बताया कि एक माह तक जिस तरह भूख प्यास का अहसास किया है उसी तरह साल भर गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करने को हाथ आगे बढ़ाएं। समाज की तरक्की एक साथ काम करने से होती है। पूरे मुल्क में खुशहाली होने से ही समाज भी खुशहाल होगा। ईद वास्तव में सभी छोटे-बड़ों में सहानुभूति सहयोग और भाईचारे के संबंध पैदा करती है।

व्यंजन का लुत्फ उठाया
चित्रकूट(ब्यूरो)। घर मेें बने पकवान का सभी ने लुत्फ उठाया। दोपहर होते ही मुस्लिम परिवारों ने एक दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई दी। जहां  सेंवई, सूतफेनी, मेवा,खोआ से बने व्यंजन का लुत्फ उठाया।  
विज्ञापन


खुशहाली के साथ मनाया पर्व
मानिकपुर, मऊ, बरगढ़, राजापुर,पहाड़ी, भरतकूप, शिवरामपुर,सरैंया व भौंरी प्रतिनिधियों के अनुसार ईद का पर्व पूरे क्षेत्र में खुशहाली के साथ मनाया गया। पुलिस बल सभी स्थानों पर तैनात रहा। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिमों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद मुबारकबाद कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें