फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रयागराज में भीड़ बढ़ने पर राजापुर और बरगढ़ में रोके जाएंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रयागराज महाकुंभ में राजापुर और बरगढ़ के रास्ते बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाएंगे। इसके मद्देनजर राजापुर व बरगढ़ कस्बे भी श्रद्धालुओं के रुकने व वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। कमिश्नर व डीआईजी के दौरे के बाद से पार्किंग स्थलों की सफाई व अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कुंभ मेले में ज्यादा भीड़ बढ़ने पर इन स्थानों पर श्रद्धालुओं के वाहन रोके जाएंगे।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले से चित्रकूट भी जुड़ा है। महाकुंभ के लिए दोनों जिले की सीमा पर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट दौरे पर महाकुंभ की तैयारी के लिए अफसरों को निर्देश दिए थे। जिले के राजापुर, सहित मऊ क्षेत्र की सीमा पर वाहन पार्किंग, रैन बसेरा बनाने के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें बिजली, पानी सहित मोबाइल टायॅलेट की व्यवस्था की जाएगी।
बरगढ़ में राजकीय पॉलिटेक्निक के पास, औद्योगिक परिक्षेत्र मऊ कस्बा के पास वाहन पार्किंग बनाई जा रही है।। इन स्थानों का कमिश्रर बाल कृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी अजय सिंह ने निरीक्षण किया था। इसी प्रकार राजापुर कस्बे के बाहर यमुना पुल के पहले भी वाहनों के खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल बनाने के लिए स्थान चिह्नित किया जा रहा है। डीएम शिवशरणप्पा ने बताया कि जरूरत के हिसाब से पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें