फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: इंदिरा नगर में गहराया पेयजल संकट, लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे

Fri, 24 Apr 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। नगर पंचायत के इंदिरा नगर वार्ड में भीषण गर्मी से पेयजल का गंभीर संकट है। नगरवासी बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। जल संस्थान पिछले कई दिनों से रात में केवल आधे घंटे पानी दे रहा है। यह आपूर्ति लोगों की प्यास बुझाने के लिए पर्याप्त नहीं है। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष कृतकेश्वर मिश्रा ने बताया कि एक सप्ताह से निर्धारित पानी नहीं आ रहा। पानी रात एक या दो बजे आता है, जिससे अधिकांश लोग भर नहीं पाते। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के तत्काल निराकरण की मांग की। मोहल्ला निवासी पैसुनिया को नहाने के लिए कई हैंडपंपों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। एसडीएम मोहम्मद जसीम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

जगाधरी के लोहारन मोहल्ला में तोड़े गए कारों के शीशे। संवाद

जगाधरी के लोहारन मोहल्ला में तोड़े गए कारों के शीशे। संवाद

जगाधरी के लोहारन मोहल्ला में तोड़े गए कारों के शीशे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें