फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़ी भीड़, 42 ने किया रक्तदान

Wed, 15 Jun 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
रक्तदान करतीं नगर पंचायत अध्यक्ष चित्रकूट प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में मंगलवार को जानकीकुंड चिकित्सालय और जिला अस्पताल में रक्तदाताओं की भीड़ उमड़ी। डीएम मोनिका रानी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्राची चतुर्वेदी ने शिविर का शुभारंभ कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। दोनों स्थानों पर दो युवतियों समेत कुल 42 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर का शुभारंभ कर डीएम ने इस पहल की तारीफ की और कहा कि रक्त की जरूरत दुर्घटना और प्रसव के दौरान ही ज्यादा पड़ती है। हर ब्लड बैंक में पर्याप्त स्टाक होना चाहिए।

ऐसे आयोजन से ही रक्त का स्टाक होता है और एक व्यक्ति का दिया रक्त चार लोगों का जीवन बचाने में काम आता है। कई बार सुनने को मिलता है कि अस्पताल में मरीजों को जरूरत के समय रक्त नहीं मिला तो उसकी जान चली गई। ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए। सीएमओ डा. अनीता सिंह ने कहा कि रक्तदान करने वालों का सदैव सम्मान होता है। उनका दिया रक्त जरूरतमंद के काम आता है।
विज्ञापन


उधर, जानकीकुंड चिकित्सालय में आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष चित्रकूट प्राची चतुर्वेदी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इससे कोई कमजोरी नहीं आती। युवाओं को इस पुण्य के काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

चित्रकूट के कुछ पिछड़े क्षेत्रों में भी इस महान कार्य के प्रति जागरूकता आई है। हर साल ऐसे आयोजनों में अब ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी आगे आने लगे हैं। जानकीकुंड चिकित्सालय के साथ अमर उजाला फाउंडेशन का यह काम सराहनीय है। इससे बेवक्त मरीजों की मदद होती है। जानकीकुंड चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डा. एबीएस राजपूत ने कहा कि रक्त का स्टाक होने से मरीजों का इलाज करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें