चित्रकूट/खोही। जिले के कई हिस्सों में बुधवार को जोरदार बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्र के नाले उफना गए। खेत खलिहानों में कई स्थानों पर पानी भर गया। धर्मनगरी में एमपी क्षेत्र मेें चित्रकूट सतना रोड मेें जानकीकुंड के पास जलभराव होने से तीर्थ यात्री व स्कूल कॉलेज से आने वाले छात्र-छात्राएं बीच रास्ते में ही फंसे रहे। जोरदार बारिश होने से किसानों में खुशहाली देखी गई।
बुधवार दोपहर दो बजे चार बजे तक दो घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों मेें बने नाले उफना आए। गांव की गलियों में पानी भर गया। जिला मुख्यालय के नालों का पानी भी सडक़ में भर गया।
शहर के एलआईसी तिराहे सहित नई बाजार के रेलवे लाइन के पास स्थित बाजार जलभराव होने से निकलना मुश्किल हो गया। धर्मनगरी के एमपी सीमा अंतर्गत चित्रकूट सतना रोड़ मेें जानकीकुंंड के आसपास सडक़ में पानी भर जाने से कई तीर्थयात्री बीच रास्ते में फंसे रहे। इसी रोड किनारे कई स्कूल काॅलेज के साथ ही महात्मा गांधी ग्रामोद्य विश्वविद्यालय भी पड़ता है। जिनके छात्र-छात्राएं भी सड़क में पानी भर जाने से बीच रास्ते में फंसे रहे, जब बारिश बंद होने के बाद किसी तरह से सडक़ का पानी कम हुआ तो छात्र-छात्राएं घर पहुंचे।