फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक से उतारकर घसीटा, अपहरण की कोशिशसरे राह युवती से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नगर पालिका चुनाव लड़ चुकी एक युवती के साथ चार शोहदों ने छीनाझपटी और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे और उसके भाई को पीटा। युवती के अपहरण की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन

हत्या करने की धमकी दी। चीखपुकार सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। युवक ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि वह बहन के साथ बाइक से सोमवार की देर शाम चित्रकूट परिक्रमा के लिए जा रहा था।
कच्ची छावनी के पास दो युवक पुलिस लिखी चारपहिया गाड़ी से पीछे से आए और बाइक के आगे वाहन खड़ा कर दिया। दोनों युवक वाहन से उतरकर छीनाझपटी करते हुए उसकी बहन से अभद्रता करने लगे। उसने विरोध किया तो युवक के परिजन भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों के पास चाकू और तमंचे थे। इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। उसे और उसकी बहन को जमकर पीटा। धमकी दी कि अज्ञात स्थान पर ले जाकर हत्या कर देंगे। लोग पहुंचे तो ये लोग कार छोड़कर भाग गए।
कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तरौंहा निवासी मुश्तकीम उर्फ तक्कम, शौकत अली, अलताफ, शहबाज उर्फ छोटू व चंदू उर्फ अयूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुश्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें