फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करें- डा. शचींद्र

Fri, 27 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विवि की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा प्राथमिक विद्यालय रानीपुर भट्ट में लगाए गए सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन हुई गोष्ठी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विवि के चिकित्साधिकारी डा. शचींद्र उपाध्याय ने कहा कि इलाके के लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करें।

तीसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के शिक्षा संकाय के प्रभारी डा. रजनीश सिंह और डा. उपाध्याय ने किया। मनीषा, रश्मि, सिद्धि ने मां सरस्वती वंदना गाई।
विज्ञापन


डा. शचींद्र उपाध्याय ने कहा कि छात्र क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर उन्हें जागरूक करें और स्वस्थ रहने की प्रेरणा दें। जब स्वास्थ्य ठीक रहेगा, तभी दिनचर्या दुरुस्त होगी।

उन्होंने कहा कि सेवा का अवसर बिरले को मिलता है, इसका सदुपयोग करें। रश्मि पांडे और आशाराम अहिरवार ने अपने लिखे गीतों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य कार्यक्रम अधिकारी विश्वेश दुबे ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर डा. प्रमिला मिश्रा, महेश कुमार, अशोक तिवारी, मातादीन पटेल, हरिनारायण सैनी, गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें