फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ आरएन त्रिपाठी

Thu, 29 Oct 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. आरएन त्रिपाठी को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिशिर कुमार पांडेय 18 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे, तब से यह पद खाली था। शासन ने कुलपति पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसमें करीब 70 लोगों ने आवेदन किया। इनमें से 45 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने प्रो. आरएन त्रिपाठी के नाम पर मुहर लगाई। नव नियुक्त कुलपति अगले तीन वर्षों तक अपने पद पर सेवाएं देंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें