फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत के बाद डॉक्टर-नर्स पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के कोविड अस्पताल खोह में भर्ती मरीज की मौत होने के बाद मृतक के परिजनों ने डाक्टर व स्टाफ पर हमला कर दिया। जिससे एक डाक्टर व दो नर्स घायल हो गईं। मृतक के परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। स्टाफ ने हमले से नाराज होकर डाक्टरों, नर्सों व एंबुलेंस चालकों के साथ कार्य बहिष्कार कर दिया। मुख्यालय से मानिकपुर मार्ग पर एंबुलेंस खड़ी कर जाम लगा दिया। अस्पताल में काम बंद होने की जानकारी होते ही मौके पर एडीएम, एसडीएम, सीओ, कोतवाल के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अफसर पहुंचे। लगभग एक घंटे तक दोनों पक्ष को समझाने के बाद डाक्टर व स्टाफ काम पर लौट आए। जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

खोह स्थित कोविड अस्पताल में सोमवार को भरकोर्रा गांव निवासी एक मरीज की हालत ज्यादा खराब हो गई। दोपहर को उसकी मौत होने के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ व डाक्टर पर इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत होने का आरोप लगाया। गुस्साए परिजनों ने डाक्टर व स्टाफ पर हमला कर दिया। जिसमें डा. जितेंद्र, नर्स सुनीता पाल घायल भी हो गईं। पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। हमले की जानकारी होते ही स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर अस्पताल के बाहर आ गए। बाहर मौजूद 108 व 102 एंबुलेंस के स्टाफ ने भी अस्पताल के स्टाफ का साथ देकर कार्य बहिष्कार किया। कई एंबुलेंस को मानिकपुर कर्वी मार्ग पर खड़ा कर चालकों ने जाम लगा दिया।
कोविड अस्पताल में हंगामा व सड़क पर जाम की जानकारी होते ही जिला प्रशासन भी हरकत में आया और मौके पर एडीएम जीपी सिंह, एसडीएम रामप्रकाश, सीओ शीतला प्रसाद व कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी मय फोर्स पहुंचे।मृतक के परिजनों और स्टाफ से बातचीत की। लगभग एक घंटे की बातचीत के बाद अधिकारियों ने डाक्टर व स्टाफ को समझाकर काम पर वापस भेज दिया है। इसके बाद जाम भी हट गया। घायल डाक्टर व अन्य स्टाफ ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डा. इम्त्यिाज अहमद ने बताया कि दोनों पक्ष से बातचीत कर फिलहाल तनाव खत्म करा दिया गया है। स्टाफ काम पर लौट आया है। मामले की रिपोर्ट स्टाफ से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें