फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः दोपहर तक नहीं खुला पोस्टमार्टम हाउस का दरवाजा, समय से नहीं आते हैं ड्यूटी पर डॉक्टर और कर्मचारी

विज्ञापन
बंद पड़ा पोस्टमार्टम हाउस। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। पोस्टमार्टम हाउस के डॉक्टरों व कर्मचारियों को शासन के आदेश की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। यही वजह है कि डॉक्टर और कर्मचारी तय समय पर ड्यूटी पर नहीं आते हैं। इतना ही नहीं तो दूर पोस्टमार्टम हाउस के दरवाजे भी समय से नहीं खुलते हैं। अमर उजाला की टीम ने रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस जाकर वहां का हाल जाना, तो यह बात सामने आई।
विज्ञापन

अमर उजाला का रिपोर्टर दोपहर करीब 12:40 बजे भैरव पागा मार्ग स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। वहां बैठे मानिकपुर थाने के पीआरडी कर्मी सूरज पाल और भरतपुर थाने के पीआरडी कर्मी हीरा लाल ने बताया कि रविवार सुबह शव लेकर आए थे। दोपहर हो गई, लेकिन पोस्टमार्टम हाउस का कोई भी कर्मचारी या डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं आया है।
शवों का पोस्टमार्टम कब होगा। इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। पीआरडी कर्मियों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे एक कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस आया और परिसर की सफाई में जुट गया, लेकिन दफ्तर का दरवाजा नहीं खुला। परिसर के बाहर मृतकों के परिजन बिलख रहे थे।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओे डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि सुबह दस बजे डॉक्टर्स व टीम को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने के निर्देश हैं। यदि सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद भी टीम मौके पर नहीं मिली है, तो इस संबध में पूछताछ की जाएगी।
रविवार को जिस मामले की बात है उसके कागजात न आने से कोई कार्यालय में नहीं था। पोस्टमार्टम हाउस के पास ही डाक्टर, फार्मेसिस्ट व स्वीपर रहते हैं। जैसे ही कागज आने की सूचना मिलती है तो टीम वहां पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें