फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस निकालते समय गुंता बांध में डूबे युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-23- रैपुरा बांध में डूबे युवक की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थानाक्षेत्र के गुंता बांध से भैंस निकालते समय एक चरवाहा संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में डूब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। युवक का शव 14 घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने निकाला। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के चुरहा गांव निवासी रमाकांत (20) पुत्र देवशरण बुधवार को अपनी भैंस को चराने गया था, इसी दौरान भैंस बांध में चली गई। देर शाम होने के बाद भी भैंस पानी से बाहर नहीं आई तो रमाकांत उसे बाहर निकालने के लिए पानी में उतर गया। पानी के अंदर कई अन्य लोगों की भी भैंस थी। जब वह अपनी भैंस को तलाश कर उसे बाहर लाने का प्रयास कर रहा था तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से डूब गया। उसके साथ उसक ा चचेरा भाई अभिषेक पुत्र रामक लेश भी था।
काफी प्रयास के बाद भी वह रमाकांत को बाहर नहीं निकाल सका तो बाहर आकर परिजनों को सूचना दी। गांव के कई लोगोें ने पुलिस को भी जानकारी दी गई। दर्जनों लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। गुरुवार सुबह पुलिस ने स्थानीय गोताखोर को बुलाकर तलाश कराई तो डूबे युवक रमाकांत का शव मिला। मृतक के भाई राजेश कुमार ने बताया कि समय से गोताखोर आ जाते तो उसके भाई की जान बच जाती। घटना के बाद मां क मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष रैपुरा धर्मराज यादव ने बताया कि डूबने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें