फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हर घर नल योजना में पानी कब मिलेगा पता नहीं पर सड़कें ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। हर घर नल जल योजना के तहत गांव-गांव में सडक़ें ध्वस्त करने की लगातार शिकायतों को लेकर सपा के सदर विधायक ने विधानसभा में मामला उठाया है। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष समस्या के समाधान के लिए प्रश्न उठाया है। उन्होंने कहा कि सड़क तो खराब हो गई, लेकिन पानी कब मिलेगा यह पता नहीं है। बताया कि चांदी घाट पुल से नैनी रोड तक चार किमी अवैध बालू ढुलान से सडक़ खराब हो गईं इससे दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। मांग किया कि यहां आरसीसी रोड बनाया जाए।
विज्ञापन

सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने विधानसभा के मानसून सत्र में विधानसभा के समक्ष तारांकित प्रश्न के माध्यम से अवगत कराया कि जिले में नमामि गंगे मिशन के तहत पाइप बिछाने को गांव की सडक़ें खोद दी गई। यह सड़कें लोहिया गांव, जनेश्वर मिश्र, सांसद, विधायक निधि से बनी हैं। जिन्हे पूरी तरह तोड़ दिया गया है। बारिश होने पर सडक़ो से गुजरना दुष्कर हो जाता है। सडक़ें कई वर्षों में बनती है। जिन्हे बरबाद कर दिया गया और महज मिट्टी से भराई कर दी जाती है। नमामि गंगे विभाग दुबारा सड़क नहीं बना सकता। विधायक ने पूछा कि यह सडक़े बनाई जाएगी या नहीं। पानी मिलेगा कि नहीं। पानी पैसो में मिलेगा या फ्री में दिया जाना है। इसका कोई नियम बताया जाए। उन्होंने कहा कि रसिन बांध से बरुआ बांध तक पानी ले जाने की कार्य योजना पर क्या प्रगति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें